खेल जगत

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, घातक प्लेयर बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान – India TV Hindi

लिजाड विलियम्स
छवि स्रोत: गेटी
लिजाद विलियम्स

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा लेकिन उससे पहले ही टीमों के स्क्वाड में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें अब मुंबई इंडियंस का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स आगामी सीजन से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। विलियम्स आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे, जिसमें इस सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना हिस्सा बनाया था। विलियम्स के बाहर होने से मुंबई इंडियंस टीम को एक बड़ा झटका जरूर लगा है तो वहीं उन्होंने रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश की हुई एंट्री

मुंबई इंडियंस ने लिजाद विलियम्स की जगह पर उनके ही हमवतन साउथ अफ्रीका टीम से पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश को आईपीएल 2025 के लिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। बॉश ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टेस्ट और 2 मैच खेले हैं, जिसमें वह टेस्ट में जहां 5 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं तो वहीं वनडे में 2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टी20 में उन्होंने कुल 86 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनके नाम 59 विकेट हैं। कॉर्बिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाने में माहिर हैं जिसमें वह निचलेक्रम में तेजी के साथ रन बना सकते हैं। कॉर्बिन बॉश साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका को भी अदा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अगर फाइनल मुकाबला हुआ टाई तो कौन होगा विनर, जानें क्या है ICC के नियम

मुंबई इंडियंस 23 मार्च को खेलेगी अपना पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद वह अपना दूसरा मैच 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में मिचेल सेंटनर और दीपक चाहर सहित कई खिलाड़ी उनकी स्क्वाड में दिखाई देंगे।

यहां पर देखिए आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम का स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, बेवोन जैकब्स, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, कर्ण शर्मा, विग्नेश पुथुर, अर्जुन तेंदुलकर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टोप्ले, वेंकटा सत्यनारायण, श्रीजीत कृष्णन, मुजीब उर रहमान, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 GT VS PBKS | व्यासक ने टाइटन्स के खिलाफ अपनी ‘प्रभावशाली’ भूमिका से प्रसन्न किया

ये भी पढ़ें

IND vs NZ Final: श्रेयस की वजह से कोहली पर पड़ रहा है कम दबाव, अश्विन ने की अय्यर की तारीफ

यह भी पढ़ें: IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव: धोनी ऑन कस्फ ऑफ हिस्ट्री फॉर सीएसके में चेन्नई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में इन 4 भारतीय प्लेयर्स का खेलना लगभग तय! पिछली बार भी खेला था इस टूर्नामेंट का फाइनल

नवीनतम क्रिकेट समाचार

यह भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं, 25 साल के इस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा डर रही होगी कीवी टीम, इस मामल – India TV Hindi

About ni 24 live

Writer and contributor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!