खेल जगत

IND vs NZ: फाइनल मैच से पहले कितनी दबाव में है टीम इंडिया? जानें शुभमन गिल ने क्या कहा

IND vs NZ: फाइनल मैच से पहले कितनी दबाव में है टीम इंडिया? जानें शुभमन गिल ने क्या कहा
छवि स्रोत: पीटीआई
शुभमन गिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटों का वक्त बाकी रह गया है। ये मुकाबला 09 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच से ठीक एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ, जहां सभी सवालों का जवाब देने के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल पहुंचे थे। गिल से इस दौरान रोहित के रिटायरमेंट से लेकर दुबई की पिच तक, कई तरह के सवाल पूछे गए। इसी बीच उनसे ये भी पूछा गया कि फाइनल मैच से पहले टीम के अंदर का माहौल कैसा है और खिलाड़ियों पर इसको लेकर कितना दबाव है।

गिल से पूछा गया कि, क्या भारतीय टीम पर फाइनल का दबाव है? इसके जवाब में भारतीय उपकप्तान ने कहा, बड़े मैच का प्रेशर जरूर रहता है। लेकिन उनका मानना है कि फाइनल वाले दिन जो टीम नॉर्मल मैच की तरह खेलती है उस पर दबाव काफी कम रहता है। वही टीम मैच भी जीतती है। लेकिन, किसी भी टीम के लिए यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 उलटी गिनती | क्या पाटीदार ने बाधाओं को हरा दिया और आरसीबी को वादा किया गया भूमि पर ले जाया जा सकता है?

फाइनल मैच को लेकर शुभमन गिल की बड़ी भविष्यवाणी

शुभमन गिल ने इस दौरान ये भी बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कौन जीतेगा? गिल का मानना है कि जो टीम फाइनल में दबाव को अच्छे से हैंडल करेगी, जीत उसे ही मिलेगी। गिल ने आगे कहा कि भारत की मौजूदा टीम में बेस्ट बैटिंग लाइनअप है। पहले बैटिंग लाइनअप कम होने से दबाव रहता था लेकिन इस वक्त टीम में रोहित, विराट जैसे खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर कमाल फॉर्म में है। हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल भी टीम में हैं। भारत के पास इस वक्त बेस्ट बैटिंग लाइन अप है।

2023 वाली गलती नहीं दोहराएंगे

आपको बता दें कि, शुभमन गिल के लिए यह दूसरा ICC वनडे फाइनल है। इससे पहले उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने दूसरे ICC ODI फाइनल को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस बार उस गलती को नहीं दोहराना चाहेंगे जो उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान की थी।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप: खेल में सफलता और असफलता जांच और संतुलन पर निर्भर नहीं करती

यह भी पढ़ें

नवीनतम क्रिकेट समाचार

यह भी पढ़ें: पूर्व भारतीय कप्तानों को महिला क्रिकेट को आकार देने में उनकी भूमिका के लिए पहचाना गया

यह भी पढ़ें: AUS-W बनाम IND-W तीसरा वनडे: भारत प्रमुख ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोचन चाहता है

About ni 24 live

Writer and contributor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!