खेल जगत

विराट या रोहित नहीं, 25 साल के इस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा डर रही होगी कीवी टीम, इस मामल – India TV Hindi

शुबमैन गिल और एक्सार पटेल
छवि स्रोत: एपी
शुभमन गिल & अक्षर पटेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 09 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें एक से बढ़कर एक मास्टरप्लान तैयार कर रही होंगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक मैच विनर प्लेयर्स मौजूद हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उन्हें दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

इस खिलाड़ी से रहना होगा न्यूजीलैंड को सावधान

हालिया फॉर्म को देखते हुए वैसे तो इस मैच के लिए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन रोहित एंड कंपनी कभी भी फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। भारत के पास टॉप ऑर्डर में वैसे तो रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज मौजूद हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान और उनकी टीम को सबसे डर 25 साल के शुभमन गिल से लग रहा होगा। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। तो आइए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 GT VS PBKS | व्यासक ने टाइटन्स के खिलाफ अपनी ‘प्रभावशाली’ भूमिका से प्रसन्न किया

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का रिकॉर्ड

दरअसल शुभमन गिल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ वनडे में 11 मैचों में 592 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 74 का है, जो किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सबसे ज्यादा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वनडे में किसी भी बल्लेबाज ने इससे ज्यादा औसत से रन नहीं बनाए हैं। इस मामले में शुभमन गिल के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस का नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 पारियों में 580 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 64.44 का रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक औसत वनडे में

  • शुभमन गिल (भारत) – 11 पारियां – 582 रन, औसत 74
  • डेसमंड हेंस (वेस्टइंडीज)- 12 पारियां – 580 रन, औसत 64.44
  • फखर जमां (पाकिस्तान) – 20 पारियां – 1077 रन, औसत 63.35
  • एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 25 पारियां – 991 रन, औसत 61.94
  • माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – 27 पारियां –  1038 रन, औसत 61.06

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें: मैंने अपने पावर-हिटिंग गेम को बेहतर बनाने के लिए बेसबॉल कोच के साथ काम किया: संजय कृष्णमूर्ति

IND vs NZ Final: कीवी टीम की तरफ से शुरू हुआ माइंड गेम, 25 साल पुरानी जीत का किया जिक्र

इन 4 प्लेयर्स से भारत को रहना होगा सावधान, पूर्व हेड कोच के इस बयान ने बढ़ाई रोहित की टेंशन

यह भी पढ़ें: बार्का को हराने से हम न्यूकैसल के दिग्गज बन जाएंगे: होवे

नवीनतम क्रिकेट समाचार

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेटर्स जीत के बाद घर लौटते हैं, दो महीने के लंबे आईपीएल से एक सप्ताह पहले उतरें

About ni 24 live

Writer and contributor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!