राजस्थान

Food Recipe:क्या आपने कभी मूंगफली की चटनी खाई है? स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Food Recipe: हरी चटनी खाकर हो गए हैं बोर? तो मिनटों में बनाएं होटल जैसी ‘मूंगफली की चटनी’, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय थाली बिना चटनी के अधूरी मानी जाती है। आमतौर पर घरों में धनिया या पुदीने की हरी चटनी ही बनती है, लेकिन अगर आप रोज एक ही तरह का स्वाद चखकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का वक्त है। आज हम आपको बता रहे हैं मूंगफली की चटनी (Peanut Chutney) के बारे में, जो न केवल साउथ इंडियन डिशेज (इडली-डोसा) की जान है, बल्कि रोटी और पराठों के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगता है।

इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बाजार से कुछ खास लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: गुरुग्रम मौसम और AQI आज: 13.0 ° C पर गर्म शुरुआत, 6 मार्च, 2025 के लिए मौसम पूर्वानुमान की जाँच करें

घर के सामान से ही तैयार होगी यह ‘स्पेशल चटनी’

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सरलता है। गृहिणी ममता कंवर ने बताया कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है। इसे बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से मूंगफली, ताजा नारियल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और थोड़े से इमली के गूदे की जरूरत होती है। ये सभी चीजें मिलकर चटनी को एक ऐसा खट्टा-तीखा और सोंधा स्वाद देती हैं कि खाने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

मूंगफली की चटनी बनाने की आसान विधि

अगर आप भी अपने खाने का जायका बढ़ाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें: प्रकृति की गोद में स्थित मेवाड़ का अद्भुत स्थान, जहां इतिहास, श्रद्धा संघ है

1. मूंगफली को भूनना है सबसे जरूरी: चटनी का असली स्वाद मूंगफली की सोंधी खुशबू में छिपा है। सबसे पहले एक पैन में आधा कप मूंगफली लें और उसे धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि मूंगफली जले नहीं, सिर्फ कुरकुरी हो जाए। भूनने के बाद इसके छिलके उतार लें।

Food Recipe

यह भी पढ़ें: शहर करोड़ों योजनाओं के साथ बदल जाएगा … तिरहा को 37000 वर्ग फुट में बनाया जाएगा, एक दिखने में एक

2. ब्लेंडिंग (पीसना): अब एक मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, नारियल के टुकड़े, 2-3 हरी मिर्च, लहसुन की कलियाँ, अदरक का एक छोटा टुकड़ा, इमली का गूदा और स्वादानुसार नमक डालें। इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे बिल्कुल बारीक या थोड़ा दरदरा रख सकते हैं।

3. तड़का देगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद: चटनी पिस जाने के बाद बारी आती है फाइनल टच की। एक छोटे तड़का पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई (सरसों के दाने) डालें और चटकने दें। इसके बाद उड़द की दाल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और चुटकी भर हींग डालें। जैसे ही तड़के से खुशबू आने लगे, इसे तुरंत पिसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें।

यह भी पढ़ें: आरक्षण पर एक हंगामा था … जोधपुर एनएलयू उच्च न्यायालय के फैसले के कारण चर्चा का केंद्र बन गया …

सर्व करने का तरीका

तड़का लगते ही आपकी ‘मूंगफली की चटनी’ तैयार है। इसे आप सिर्फ इडली या डोसे तक सीमित न रखें। इसे गरमा-गरम पराठे, रोटी या सादे चावल के साथ भी परोसा जा सकता है। यह लंच बॉक्स के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!