खेल जगत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत को इन 4 प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

Rohit Sharma
छवि स्रोत: गेटी
रोहित शर्मा

पूर्व हेड कोच के इस बयान ने बढ़ाई रोहित की चिंता

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 09 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय लगातार फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि इस मैच में भारतीय टीम के लिए कौन सबसे बड़ा खतरा बन सकता है।

फाइनल मैच को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को प्रबल दावेदार बताया। रवि शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा कि अगर भारत को कोई टीम हरा सकती है तो वह न्यूजीलैंड है। भारत प्रबल दावेदार है लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा फायदा नहीं है। बता दें कि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का सामना 2000 में भी हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था। अपनी इस बातचीत में रवि शास्त्री ने उन 4 खिलाड़ियों के नाम बताए जिससे टीम इंडिया को फाइनल मैच में संभलकर रहने की जरूरत है। शास्त्री ने रचिन रविंद्र को ‘बेहद प्रतिभाशाली’ खिलाड़ी बताया, साथ ही उन्होंने केन विलियमसन की ‘स्थिरता और शांत स्वभाव’ की तारीफ की। उन्होंने कप्तान मिचेल सैंटनर को चालाक कप्तान और ग्लेन फिलिप्स को टीम का ‘एक्स फैक्टर’ करार दिया।

यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अंक तालिका: सीएसके बनाम एमआई मैच के बाद टीमें कहां खड़ी हैं

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को कहा गेम चेंजर

शास्त्री ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को ‘गेम चेंजर’ करार दिया, साथ ही में उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए विलियमसन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, कोहली के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो अगर उनके जैसे खिलाड़ियों को शुरूआती दस रन बना लेने दें तो बाद में वो लंबी पारी खेलते हैं। चाहें वो विलियमसन हों या कोहली। न्यूजीलैंड के लिए मैं कहूंगा विलियमसन। कुछ हद तक रविंद्र भी। 25 वर्षीय रचिन रविंद्र आईसीसी के वनडे फॉर्मेट के टूर्नामेंट में पांच शतक जड़ चुके हैं और ऐसा करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शास्त्री ने कहा, जिस तरह से वह क्रीज में वह मूव करता है, वह उन्हें पसंद है। रचिन फ्लो में बल्लेबाजी करता है और उसके पास कई स्ट्रोक्स हैं। शास्त्री ने आगे कहा बड़े टूर्नामेंटों में शतक ऐसे ही नहीं बन जाते। वह बेहद प्रतिभाशाली है।

फाइनल मैच को लेकर रवि शास्त्री ने किया बड़ा दावा

विलियमसन के बारे में शास्त्री ने कहा, वह बहुत स्थिर है और शांत रहता है। शास्त्री का मानना है कि विलियमसन अपने काम को लेकर बहुत संजीदा है। वह बड़े ही शांत तरीके से रन बनाता है। लोग बड़े शॉट्स में यकीन करते हैं लेकिन वह फ्लो के साथ पारी को आगे बढाता है। जो रूट, विलियमसन, कोहली इन सभी का फुटवर्क कमाल का है। उन्होंने सेंटनर की तारीफ करते हुए कहा, वह काफी चतुर है और कप्तानी उसे रास आ रही है। इससे बतौर बल्लेबाज, गेंदबाज और एक क्रिकेटर के तौर पर उसे फायदा हो रहा है। शास्त्री ने यह भी दावा किया कि प्लेयर आफ द मैच कोई ऑलराउंडर ही बनेगा। उन्होंने कहा, भारत की ओर से अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा या न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बन सकता है।

यह भी पढ़ें: प्रीमियर लीग: सालाह ने स्कोर किया लेकिन लिवरपूल अंतिम स्थान पर मौजूद वॉल्व्स से 2-1 से हार गया

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: फाइनल में क्या ऐसी होगी न्यूजीलैंड की Playing 11? सिर्फ इस प्लेयर ने फंसा दिया पेंच

यह भी पढ़ें: लक्ष्य ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

10 साल बाद बदलेगा वनडे क्रिकेट का इतिहास? विराट कोहली ध्वस्त कर सकते हैं इस दिग्गज का रिकॉर्ड

नवीनतम क्रिकेट समाचार

यह भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं, 25 साल के इस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा डर रही होगी कीवी टीम, इस मामल – India TV Hindi

About ni 24 live

Writer and contributor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!