राष्ट्रीय

फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसे में गई कई लोगों की जानें, कई घायल

फिरोजपुर, पंजाब

पंजाब के फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह पंजाब के फिरोजपुर के मोहन के उताड़ गके निकट शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने प्रोबेशन ट्रेनिंग के दौरान गर्भवती आईपीएस अधिकारियों पर रोक लगाने पर केंद्र से सवाल किया

फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसे में गई कई लोगों की जानें, कई घायल

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग वेटर थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘समय की कमी’: राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रोटोकॉल विवाद में तृणमूल के रुख को रोका

गंभीर रूप से घायल लोगों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर गुरु हरसहाय से जलालाबाद एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर गुरुहरसहाय तहसील के अंतर्गत गांव मोहन के उताड़ में शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास उनकी पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गांव के युवाओं व लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद मृत पाई गई एमबीए ग्रेजुएट तविशा शर्मा कौन थीं?

बताया जा रहा है कि मृतक वेटर का काम करते थे और जलालाबाद में एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जलालाबाद और फरीदकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी

यह भी पढ़ें: सीबीएसई पोर्टल गड़बड़ी 69,420 रुपये पुनर्मूल्यांकन शुल्क दिखाती है; पीएमओ को मूल ध्वज जारी करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!