बॉलीवुड

तान्या मित्तल की शादी का वीडियो हुआ वायरल, बोलीं- ‘तैयारियां शुरू’, फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

बिग बॉस 19 से अपनी पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में तान्या ने अपनी संपत्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार तान्या अपनी संपत्ति को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तान्या ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं।
दरअसल, कुछ महीने पहले रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि तान्या फरवरी में शादी करने वाली हैं और अब उनकी पोस्ट से ये खबर सामने आ रही है. इन फोटोज को देखकर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में तान्या से उनके होने वाले दूल्हे के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.
लहंगे में नजर आईं तान्या मित्तल
कुछ समय पहले तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि यह वीडियो एक लहंगा शोरूम का था, जहां तान्या लहंगा ट्राई कर रही हैं. इस वीडियो में तान्या लहंगा पहनकर चेंजिंग रूम से बाहर आती नजर आ रही हैं, जहां शोरूम के कर्मचारी उन पर फूल बरसाते हैं और तालियों से उनका स्वागत करते हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”और तैयारियां शुरू…” जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इसके बाद उन्होंने एक और लहंगा ट्राई करते हुए अपना वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “क्या उन्हें यह लहंगा पसंद आएगा?” दुबई से शेयर किए गए दूसरे वीडियो में वह नाश्ता करती नजर आ रही हैं, लेकिन कमरे में रखे कई भारी लहंगे भी नजर आ रहे हैं, जिसका जिक्र उन्होंने खुद वीडियो में किया है.
क्या तान्या मित्तल सच में करने जा रही हैं शादी?
इन फोटो और वीडियो को देखकर फैंस तान्या मित्तल की शादी के कयास लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, आखिरकार वह दिन आ ही गया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, तुम बेहद खूबसूरत दुल्हन बनोगी. एक अन्य यूजर ने लिखा है, वह भाग्यशाली व्यक्ति कौन है? इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, ये शादी तो नहीं लेकिन वेडिंग शूट जरूर होगा. हालांकि तान्या मित्तल ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब देखना यह है कि क्या तान्या सच में शादी कर रही हैं या यह सिर्फ एक शूट है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन और स्रीलेला के नवीनतम आउटिंग के बाद, एक रिश्ते में होने की अफवाहें पकड़ी गईं

यह भी पढ़ें: गौहर खान ने पति ज़ैद दरबार के साथ दूसरी बार गर्भावस्था की घोषणा की, माँ 41 साल की उम्र में दूसरी बार होगी

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा: ‘अगर प्यार की कोई उम्र नहीं है, अगर आपको एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है, तो रोमांस क्यों नहीं’ ‘

यह भी पढ़ें: कान 2025 | JAHNAVI कपूर-इशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड को कान्स में 9 मिनट की खड़ी ओवेशन मिलती है, वीडियो जारी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!