फिटनेस

हेल्थ टिप्स: कॉफी नहीं, थायराइड के लिए ये है सही प्री-वर्कआउट आइडिया

हेल्थ टिप्स: कॉफी नहीं, थायराइड के लिए ये है सही प्री-वर्कआउट आइडिया
फिट रहने के लिए हर किसी को वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आपको थायराइड है तो वर्कआउट करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने का मन तो होता है, लेकिन शरीर साथ नहीं देता। वर्कआउट करते समय जल्दी थकान महसूस होती है या कभी-कभी चक्कर आने लगते हैं, जिसके कारण ठीक से एक्सरसाइज करना संभव नहीं हो पाता है।
 
आमतौर पर लोग एनर्जी के लिए वर्कआउट से पहले कॉफी या रेडीमेड प्री-वर्कआउट ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको थायराइड है तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। थायराइड में थोड़ी सी लापरवाही थकान, सूजन और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। इसलिए, आपको सही प्री-वर्कआउट चुनने की ज़रूरत है। तो आज इस आर्टिकल में हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे-

ये भी पढ़ें: कमजोर दिल के लक्षण: क्या आपका दिल भी हो रहा है कमजोर? इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज।

भीगे हुए बादाम और किशमिश

वर्कआउट से करीब आधे घंटे पहले आप 4-5 भीगे हुए बादाम और 4-5 किशमिश ले सकते हैं. बादाम स्वस्थ वसा और हल्का प्रोटीन प्रदान करते हैं, जबकि किशमिश प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिससे आपको थकान कम होती है. इसे थायराइड के लिए एक अच्छा प्री-वर्कआउट माना जाता है, क्योंकि इसमें कोई उत्तेजक पदार्थ नहीं होता है और यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है।

केला और दालचीनी

केले को एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट के तौर पर देखा जाता है। आप आधा केला या एक छोटा केला लें और ऊपर से एक चुटकी दालचीनी डालकर खाएं। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और मांसपेशियों की ऐंठन कम होगी। साथ ही वर्कआउट के दौरान ताकत बनी रहती है।
 

भुने चने और थोड़ा सा गुड़

वर्कआउट से पहले आप एक मुट्ठी भुने हुए चने के साथ गुड़ का एक छोटा टुकड़ा भी ले सकते हैं। इससे आपको अच्छी ऊर्जा और प्रोटीन मिलता है। साथ ही वर्कआउट के दौरान स्टैमिना बना रहता है और भूख नियंत्रित रहती है। इसे थायराइड के लिए सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोसेस्ड शुगर नहीं होती और यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है। यह आपके मेटाबोलिज्म को भी सपोर्ट करता है।

नारियल पानी

आप चाहें तो वर्कआउट से करीब 20 मिनट पहले एक गिलास सादा नारियल पानी भी ले सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत नहीं होती है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
– मिताली जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!