बॉलीवुड

संजय कपूर की मां रानी कपूर का सनसनीखेज आरोप: संजय की मौत पर कोई शोक नहीं, प्रिया कपूर ने संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश

संजय कपूर की मां रानी कपूर का सनसनीखेज आरोप: संजय की मौत पर कोई शोक नहीं, प्रिया कपूर ने संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद सोमवार को और बढ़ गया, जब उनकी मां रानी कपूर ने उनकी विधवा प्रिया सचदेव पर नया हमला बोला। प्रिया पर करिश्मा कपूर के बच्चे पहले ही संजय की वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगा चुके हैं, अब उन पर नया आरोप लगा है कि उन्होंने संजय की संपत्ति के बारे में असली जानकारी छिपाई है। संजय की मां ने दावा किया है कि उनकी सैलरी 60 करोड़ रुपये थी, लेकिन उनका बताया गया बैंक बैलेंस 1 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा है।

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उनके बेटे की पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी मौत पर शोक मनाने के बजाय संजय की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। रानी ने कहा कि उन्हें संजय की वसीयत के बारे में कभी नहीं बताया गया. उन्होंने कहा कि इस वसीयत में उनका कोई जिक्र नहीं है, जबकि संजय का दावा था कि उन्हें सब कुछ अपनी मां से मिला है.

रानी के वकील ने कहा कि संजय को कम से कम अपनी वसीयत में यह लिखना चाहिए था कि वह अपनी मां को कुछ नहीं देना चाहते. रानी की ओर से याचिका न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष दायर की गई, जो बॉलीवुड अभिनेत्री और संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा अपने पिता की कथित वसीयत के खिलाफ दायर मुकदमे की सुनवाई कर रही हैं। अदालत ने मामले में आगे की बहस के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय की है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, बिजली संशोधन बिल 2025 का विरोध

सुनवाई के दौरान रानी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वैभव गग्गर ने कहा कि संजय और प्रिया के बीच वैवाहिक कलह मई 2023 में शुरू हुई और दोनों अक्सर लड़ते रहते थे। रानी ने अपनी याचिका में कहा है कि ”यह बेहद असंभावित और असंभव है कि संजय अकेले प्रिया को ही अपनी निजी संपत्ति का लाभार्थी बना देगा.”

उन्होंने कहा है कि संजय का “अपने सभी बच्चों, अपनी मां और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गहरा रिश्ता और समान स्नेह था।” गग्गर ने दावा किया कि संजय की मौत पर शोक मनाने के बजाय, प्रिया ने उनकी संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: ऋषभ शेट्टी की नकल करने पर रणवीर सिंह की हुई थी कड़ी आलोचना, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिया ने अदालत के सामने पेश संपत्ति की सूची में संजय की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा छिपाया, जिसमें कलाकृतियां, बैंक जमा, म्यूचुअल फंड, जीवन बीमा, किराये की आय और घड़ियां शामिल थीं। दिल्ली उच्च न्यायालय करिश्मा के बच्चों की याचिका पर भी सुनवाई कर रहा है, जिसमें प्रिया को संजय की संपत्ति से बेदखल करने से रोकने की मांग की गई है। 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय की मृत्यु हो गई।

समाचार स्रोत-पीटीआई सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!