धर्म

अक्टूबर 2026 त्योहार व्रत सूची: शारदीय नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ की सही तारीखें

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना बहुत खास माना जाता है। अक्टूबर में कई बड़े व्रत और त्योहार आ रहे हैं. इस माह में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, जितिया व्रत और करवा चौथ जैसे प्रमुख त्योहार मनाये जायेंगे. वहीं, महीने की शुरुआत में पितृ पक्ष होगा और फिर शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। भक्त विधिपूर्वक देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। आइए आपको बताते हैं अक्टूबर महीने में कब कौन सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची

वैदिक पंचांग के अनुसार अक्टूबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सूची इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी उत्सव: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और व्रत कथा, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?

1 अक्टूबर 2026- षष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबर 2026- रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्टूबर 2026- जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत संपूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध।
6 अक्टूबर 2026- इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर 2026- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 अक्टूबर 2026- आश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर 2026- शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2026- कल्पारंभ, सरस्वती आह्वान, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर 2026- नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर 2026- संधि पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20 अक्टूबर 2026- दशहरा, शरद नवरात्रि पारण
21 अक्टूबर 2026- दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर 2026- पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 अक्टूबर 2026- शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्टूबर 2026- आश्विन पूर्णिमा व्रत, वाल्मिकी जयंती
29 अक्टूबर 2026- संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ

घटस्थापना 11 अक्टूबर को

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी की परंपरा समुद्र मंथन, पंचामृत में भगवान को खोजने की रस्म से जुड़ी है।

वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर को रात 09:19 बजे शुरू होगी और 11 अक्टूबर को रात 09:30 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होगी. इस दिन ही घटस्थापना की जाएगी और इसी दिन नवरात्रि का पहला व्रत भी रखा जाएगा.

जितिया व्रत

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है और यह व्रत 3 दिनों तक चलने वाला कठिन व्रत है. व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है. दूसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और तीसरे दिन व्रत खोला जाता है। माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं।

दशहरा

यह भी पढ़ें: जन्‍माष्‍टमी 2026: दिल्ली-NCR के इन 3 भव्य मंदिरों में होगा कृष्ण जन्मोत्सव, महाप्रसाद की है खास व्यवस्था

हर साल दशहरा का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बुराई का अंत हुआ और अच्छाई की जीत हुई। इस बार विजय दशमी 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 02:11 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार 20 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा.

शरद पूर्णिमा

आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत बरसता है, इसलिए चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने और फिर उसे खाने की परंपरा है।

करवा चौथ

करवा चौथ त्योहार का शादीशुदा महिलाएं पूरे साल इंतजार करती हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देता है। इस बार चौथ तिथि 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01:06 बजे शुरू होगी और 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!