खेल जगत

IND vs NZ Final: श्रेयस अय्यर के पास बड़ा कमाल करने का मौका, इतने रन बनाते ही बन जाएं

श्रेयस अय्यर
छवि स्रोत: एपी श्रेयस अय्यर

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा, जिसको लेकर दोनों ही टीमों के फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली के प्रदर्शन के अलावा श्रेयस अय्यर का परफॉर्मेंस भी काफी अहम रहने वाला है, जिनका अब तक टूर्नामेंट में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। ग्रुप स्टेज में भी जब न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ मुकाबला हुआ था तो उसमें भी अय्यर के बल्ले से अहम मौके पर 79 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं फाइनल मुकाबले में अय्यर के पास एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका होगा।

श्रेयस अय्यर 10 रन दूसरे इस खास लिस्ट का हिस्सा बनने से

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का बल्ला काफी जमकर बोलते हुए अब तक देखने को मिला है, जिसमें वह तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर अब तक कीवी टीम के खिलाफ 24 मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.14 के औसत से 990 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। इसी के साथ अय्यर यदि फाइनल मुकाबले में 10 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अय्यर ने अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी 4 मैचों में 48.75 के औसत से 195 रन बनाए हैं। अय्यर के अलावा कप्तान रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ तीन रनों की दरकार है।

यह भी पढ़ें: इतिहास का पीछा करते हुए भारत और इंग्लैंड प्रतिष्ठित वानखेड़े में टकराव की राह पर हैं

राहुल 81 रन दूर इस खास कारनामे से

केएल राहुल को अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद वह अपनी छोटी पारियों से प्रभावित करने में कामयाब जरूर रहे हैं। केएल राहुल यदि फाइनल मैच में 81 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह आईसीसी वनडे इवेंट में अपने 1000 रन पूरे करने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ें

यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दुबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

नवीनतम क्रिकेट समाचार

यह भी पढ़ें: Wpl | आरसीबी के वेयरहम कहते हैं, हम खुद को महत्वपूर्ण क्षणों में नीचे जाने देते हैं

यह भी पढ़ें: आरसीबी के वेयरहम कहते हैं, हम खुद को महत्वपूर्ण क्षणों में नीचे जाने देते हैं

About ni 24 live

Writer and contributor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!