बॉलीवुड

मैं अरिजीत के साथ हूं, कुछ तो हुआ होगा जिसकी वजह से उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दी: लकी अली

संगीतकार लकी अली ने अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद पार्श्व गायन से संन्यास लेने वाले गायक अरिजीत सिंह का समर्थन किया और कहा कि उनके साथ कुछ न कुछ ऐसा हुआ था जिसके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा. अली, जिन्होंने खुद बॉलीवुड से अलग रास्ता चुना है, ने कहा कि वह संगीत उद्योग की बंदिशों से बाहर कुछ करने के सिंह के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं।

अली (67) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक डिजिटल साक्षात्कार में कहा, “आपको खुद को संगीतकार की जगह पर रखना होगा और समझना होगा कि वह वास्तव में क्या महसूस कर रहे हैं। अगर उन्होंने इस दिशा में कदम उठाया है, तो उनके अंदर कुछ टूट गया होगा। मैं अरिजीत के फैसले से पूरी तरह सहमत हूं।” उन्होंने आगे कहा, “वह निश्चित रूप से गाएंगे और खुद को अभिव्यक्त करेंगे, लेकिन वह ऐसा पहले जैसी परिस्थितियों में नहीं करेंगे। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा, जैसे हमने बनाया; हमने अपना रास्ता खुद बनाया।”

सिंह (38) ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने 27 जनवरी को एक पोस्ट में लिखा, “नमस्कार, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक श्रोता के रूप में मुझे प्यार देने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब पार्श्व गायन से संन्यास ले रहा हूं। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक अद्भुत यात्रा रही है।”

यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में स्टंट करना वरुण धवन को पड़ा महंगा! रील हुई हिट, लेकिन प्रशासन ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी!

‘ओ सनम’, ‘एक पल का जीना’ और ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर अली ने रोमांस पर आधारित अपना नया एल्बम ‘तू जाने है कहां’ रिलीज किया है। यह गाना कौसर मुनीर द्वारा लिखा गया है और टिप्स म्यूजिक बैनर के तहत जारी किया गया है। उन्होंने कहा, अब हम किसी फिल्म या म्यूजिक कंपनी या किसी और पर निर्भर नहीं हैं, हम अपनी खुद की कंपनी हैं।

इसलिए, मूल रूप से यह खुद को अभिव्यक्त करने और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करने की एक बड़ी स्वतंत्रता है। सिंह के रिटायरमेंट के बाद इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर किस वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। अपने सफर के बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि हर नए कलाकार को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: गुमज़री फिल्म निर्माता महेश जिरावला अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मर जाता है, बॉडी डीएनए मैच

उन्होंने कहा, “कुछ भी आपको प्लेट में रखकर नहीं दिया जाता है; आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और जो काम आपने किया है उसमें खुद पर विश्वास करना होगा। एक बार जब आप ऐसा करते हैं और उस बाधा को पार कर लेते हैं, तो चीजें थोड़ी आसान हो जाती हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि रास्ता आसान है। बस आगे बढ़ना और फिर उस संदर्भ में कड़ी मेहनत करना आसान हो जाता है।” उन्होंने कहा, “जिंदगी का मतलब आसान होना नहीं है। आसान जिंदगी हमेशा अच्छी नहीं होती। इसमें ड्रामा होना चाहिए, संघर्ष होना चाहिए, बहुत सारी चीजें होनी चाहिए और ये सब आपके काम में भी झलकता है। मेरे मामले में, शायद इसीलिए यह मेरे द्वारा किए गए कई कामों में झलकता है।”

यह भी पढ़ें: लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर 10 घंटे चली बहस पर सिंगर विशाल ददलानी ने कसा तंज, यूजर्स बोले- ‘यह अलग लेवल की रोस्टिंग है’

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को गर्व है कि रणवीर सिंह ने संजय दत्त और आर माधवन के साथ मल्टीस्टारर अगली फिल्म की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!