बॉलीवुड

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, जुटे सितारे

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, जुटे सितारे
टीवी और रियलिटी शो की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘अनुपमा’ फेम अनुज कपाड़िया और बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी आकांक्षा का अटूट समर्थन हमेशा चर्चा का विषय रहता है। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार रात गौरव ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया. मुंबई के एक पॉश स्थान पर आयोजित इस ‘सितारों से सजी’ पार्टी में मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होती नजर आईं.
 

यह भी पढ़ें: द ब्लफ़ ट्रेलर | प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार एक्शन अवतार, समुद्री लुटेरों से भिड़ती दिखीं ‘देसी गर्ल’

 
 

बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों का ‘रीयूनियन’

पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन जिस पल ने सबका दिल जीता वो था गौरव और आकांक्षा का डांस. गौरव ने अपनी पत्नी के लिए सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘ऊ जाने जाना’ पर डांस किया. दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर वहां मौजूद मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं. इस खास मौके पर गौरव खन्ना मैरून कलर के ब्लेजर और मैचिंग पैंट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, बर्थडे गर्ल आकांक्षा चमोला रेड शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 

यह भी पढ़ें: आमिर खान बनेंगे सिनेमा के पितामह ‘दादा साहब फाल्के’, राजकुमार हिरानी मार्च 2026 से शुरू करेंगे शूटिंग

यह पार्टी सिर्फ जन्मदिन का जश्न नहीं बल्कि बिग बॉस 19 के घर के सदस्यों का एक छोटा सा पुनर्मिलन भी बन गई। पार्टी में शो के कई मशहूर चेहरे नजर आए, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और अवेज दरबार ने फ्लोर पर खूब धमाल मचाया. प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी भी अपने ‘बड़े भाई’ गौरव की खुशी में शामिल होने पहुंचे. अशनूर और आकांक्षा कैटरीना कैफ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करती भी नजर आईं.

एक मजेदार प्रेम कहानी

आपको बता दें कि गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि उस समय आकांक्षा को नहीं पता था कि गौरव पहले से ही एक सफल अभिनेता हैं और उन्होंने उन्हें अभिनय के टिप्स देना शुरू कर दिया। गौरव को उनकी सादगी पसंद आई और 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!