बॉलीवुड

पॉडकास्ट में ब्रांड मैनेजर के सनसनीखेज दावों पर भड़के अल्लू अर्जुन, भेजेंगे मानहानि का नोटिस

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेता और उनकी टीम पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए। अब पुष्पा स्टार ने इन दावों को गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला?

पूर्व रॉयल एनफील्ड ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले, उनकी टीम ने उन्हें ’42 नियमों’ (क्या करें और क्या न करें) की एक सूची दी थी। कावेरी के मुताबिक, इन नियमों में यह भी शामिल था कि कोई भी अभिनेता की आंखों में नहीं देख सकता या उससे हाथ नहीं मिला सकता. उन्होंने यह भी कहा कि सुपरस्टार की टीम बहुत सख्त है और उनके पास ‘मैनेजर का मैनेजर’ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी सुनिता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर के आरोपों को बताया गलत

सोशल मीडिया पर आलोचना

जैसे ही इस पॉडकास्ट का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने अल्लू अर्जुन पर निशाना साधना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इसे ‘अहंकार’ बताया और सवाल किया कि कोई किसी की आंखों में क्यों नहीं देख सकता. विवाद बढ़ने के बाद कावेरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम और लिंक्डइन) डिलीट कर दिए हैं।
 

ये भी पढ़ें: ‘अपनों को अकेला न छोड़ें’, राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री से की मदद की अपील

अल्लू अर्जुन की टीम का करारा जवाब

इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अल्लू अर्जुन की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि श्री अल्लू अर्जुन के बारे में की गई टिप्पणियाँ पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। उन्होंने हमेशा सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ काम किया है।’ हमारी कानूनी टीम अब इन झूठे आरोपों को फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई कर रही है। टीम ने लोगों से भी अपील की है कि बिना सच्चाई जाने कोई भी जानकारी न फैलाएं.

यह भी पढ़ें: क्यों रिंकी ने पंचायत 4 में सचिव को चुंबन नहीं दिया …? अभिनेत्री सानविक ने स्क्रीन के पीछे की कहानी बताई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!