धर्म

गुरु नानक जयंती पर देश के 5 बड़े गुरुद्वारों में होगा भव्य लंगर का आयोजन, स्वर्ण मंदिर में खास तैयारी

देशभर में कल यानी 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती पूरे देश में प्रकाश पर्व और गुरु पर्व के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस खास दिन पर गुरुद्वारों में विशेष सजावट, कीर्तन, अरदास और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

हालांकि सबसे खास लंगर सेवा गुरु नानक जयंती के मौके पर होती है. आपको बता दें कि लंगर सिख धर्म की उस महान परंपरा के प्रतीकों में से एक है, जिसमें बिना किसी जाति, धर्म, अमीरी-गरीबी के भेदभाव के सभी लोगों को एक साथ बैठाकर खाना परोसा जाता है।

अगर आप भी गुरु नानक जयंती के मौके पर इन पवित्र स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो जानिए देश के 5 प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में, जहां लंगर सेवा की परंपरा बेहद खास है.

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज 2026: तिथि, महत्व, पूजा विधि और व्रत कथा

श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब को स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह सिख धर्म के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। वहीं, यहां स्थित गुरु रामदास जी लंगर हॉल दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक रसोई में गिना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्तों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें: महालक्ष्मी व्रत आज समाप्त, कलश विसर्जन मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि

गुरुद्वारा बंगला साहिब, नई दिल्ली

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब देश के सबसे लोकप्रिय गुरुद्वारों में से एक है। सफेद संगमरमर, सुनहरा गुंबद और पवित्र झील भक्तों को आकर्षित करती है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मत्था टेकने और लंगर ग्रहण करने आते हैं। गुरु पर्व के दौरान यहां विशेष कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 8 सितंबर 2026 का प्रेम राशिफल | आज का लव राशिफल 8 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली

सीस गंज साहिब गुरुद्वारा चांदनी चौक में स्थित है। यह अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए बेहद खास माना जाता है। वैसे यह गुरुद्वारा नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की याद से जुड़ा है। यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ-साथ लंगर सेवा में भी भाग लेते हैं। गुरु नानक उत्सव के दौरान इस स्थान को विशेष रूप से खूबसूरती से सजाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी 2026: ऐश्वर्य और त्याग का अद्भुत संगम हैं श्री कृष्ण।

तख्त श्री पटना साहिब, बिहार

बिहार की राजधानी पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है। यहां दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है। इस गुरुद्वारे में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। गुरु पर्व के अवसर पर यहां विशेष कार्यक्रम, कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है।

तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गोदावरी नदी के तट पर स्थित तख्त श्री हुजूर साहिब सिख धर्म के प्रमुख पांच तख्तों में शामिल है। वैसे यह स्थान गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से संबंधित है। गुरु नानक जयंती और अन्य प्रमुख सिख त्योहारों पर यहां विशेष कार्यक्रम और सेवाएं देखी जाती हैं। आप यहां भी जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!