धर्म

वास्तु शास्त्र टिप्स: वास्तु टिप्स के अनुसार, चांदी का सिक्का और धातु का कछुआ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, दिशा और वहां मौजूद वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मददगार हो सकती हैं। साथ ही इनका संबंध धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं से भी है। ऐसा भी माना जाता है कि अगर शुभ चीजों को सही स्थान पर रखा जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

चांदी का सिक्का

धार्मिक परंपराओं में चांदी को पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी और चंद्रमा से माना जाता है। वहीं चांदी के सिक्के को आप पूजा स्थान या तिजोरी में रख सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक समृद्धि का मार्ग मजबूत होता है और धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 10 अक्टूबर 2026 का प्रेम राशिफल | आज का लव राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

यह भी पढ़ें: कृष्णजन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गुलाब का पौधा

गुलाब को खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुलाब का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में गुलाब का पौधा लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है और इसे बालकनी, छत या किसी ऐसे स्थान पर लगाया जा सकता है जहां इस पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। गुलाब का पौधा आर्थिक स्थिति और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे और शुभ प्रभाव ला सकता है।

धातु कछुआ

वास्तु के अनुसार कछुआ शुभता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल या चांदी से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका संबंध भगवान श्रीहरि के कच्छप अवतार से भी देखा जाता है। माना जाता है कि धातु का कछुआ करियर में प्रगति और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें: सावन 2026 विशेष: नाग पंचमी और महाशिवरात्रि पर खुलते हैं ये अनोखे मंदिर, जानिए इनकी पौराणिक परंपराएं

हल्दी की गांठ

हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्रीहरि से माना जाता है। इसी वजह से पूजा में हल्दी का विशेष महत्व है। वास्तु मान्यता के अनुसार घर में हल्दी की गांठ रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसे पूजा स्थान में रखा जा सकता है। गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े धार्मिक उपाय करना शुभ माना जाता है।

कौड़ी

इनका संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है और ये धन और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। घर की तिजोरी या पूजा स्थान पर पांच कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है। इन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में रखकर पूजा करने की परंपरा है। वास्तु के अनुसार इससे घर में आर्थिक समृद्धि और सकारात्मकता आती है।

यह भी पढ़ें: 10 सितंबर 2026 का प्रेम राशिफल | आज का लव राशिफल 10 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

यह भी पढ़ें: अलग-अलग सामग्रियों से बनते हैं शिवलिंग, जानिए किस सामग्री से बने शिवलिंग की पूजा करने से क्या होता है लाभ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!