धर्म

माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, बस करें ये 5 अचूक उपाय

माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, बस करें ये 5 अचूक उपाय
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का पद्म पुराण में बहुत महत्व है। इस तिथि पर स्नान, दान, पितरों का श्राद्ध आदि करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पुराणों में कहा गया है कि माघ माह कार्तिक माह के समान फलदायी होता है। इस तिथि पर स्नान करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय और दान करने से बहुत शुभ फल मिलता है। इस बार माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी. दरअसल, पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी को सुबह 5:52 बजे शुरू होगी और 2 फरवरी को सुबह 3:38 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी. माघ पूर्णिमा पर अगर आप 5 काम करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। आइए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा के उपाय.
अपने पितरों के आशीर्वाद के लिए करें ये काम.
माघ पूर्णिमा तिथि पर पितरों का श्राद्ध करना जरूरी होता है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। अगर आप पितृदोष से जूझ रहे हैं तो यह उपाय जरूर आजमाएं। इससे जीवन में आने वाली परेशानियों और आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।
इस उपाय से अन्न और धन की कमी नहीं होगी
माघ पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस तिथि पर जल और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अन्न दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। अगर आपके घर की बरकत रुक गई है और आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं तो आपको यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए एक लकड़ी के पाटे पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद वस्त्र, ताजे फूल, पंचामृत अर्पित करें। फिर आप विधिपूर्वक पूजा और आरती करें। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
यह उपाय जीवन में उन्नति का मार्ग खोलेगा।
धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। अगर यह संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही मन में भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता के रास्ते खुल जाते हैं।
अपने धन को बढ़ाने के लिए करें ये काम
पूर्णिमा तिथि पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए इस तिथि पर दान करने का महत्व है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल, तिल आदि का दान करने से बहुत शुभ फल मिलता है। ऐसा करने से करियर और नौकरी में आने वाली बाधाओं से राहत मिल सकती है। साथ ही आपके घर में बरकत बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!