बॉलीवुड

रणबीर-आलिया का प्यार और जंग रुका! धुरंधर टॉक्सिक से बचने के लिए बदला रिलीज प्लान?

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर निकट भविष्य में दो बड़े प्रोजेक्ट, नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट वन’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जहां ‘रामायण’ को दिवाली 2026 के लिए लॉक कर दिया गया है, वहीं अब रणबीर कपूर ने खुद भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही अनिश्चितताओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज टली

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होनी थी, जिसे बाद में 20 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, हालिया अपडेट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने पुष्टि की है कि फिल्म की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। अब चर्चा है कि यह फिल्म ‘रामायण’ के बाद यानी दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए ‘मसीहा’ बने डायरेक्टर प्रियदर्शन, बोले- हम बचाएंगे

शूटिंग एवं प्रोडक्शन की नवीनतम स्थिति

भले ही फिल्म की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हों लेकिन फिल्म पर काम जोरों पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी की है और फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग भी हो चुकी है. टीम 2026 के अंत तक फिल्म को पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश कर रही है. फिल्म की देरी का एक मुख्य कारण अन्य बड़ी फिल्मों के साथ टकराव भी बताया जा रहा है.
 

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो मूवी | विशाल भारद्वाज की फिल्म में दिखा शाहिद कपूर का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ से टकराव टाला

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने यह समझदारी भरा फैसला लिया है। दरअसल, 19 मार्च को ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में ‘लव और वॉर’ को इनसे टकराने की बजाय सेफ विंडो की तलाश की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर ने अपने लाइव सेशन में फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की और इसे अपनी मौजूदा पसंदीदा फिल्म बताया। उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के काम की काफी सराहना की.

यह भी पढ़ें: जब बड़े सितारों ने ठुकरा दी फिल्म; तब सलमान खान ने 1 रुपये के लिए की थी फिल्म, जानिए क्या था वो रोल!

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड रैप अप | फैमिली मैन 3 अभिनेता रोहित बेसफोर की मृत्यु हो गई, गारभंगा गुवाहाटी के पास मृत पाया गया

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने महाकुम्ब में डुबकी लगाई और फिर रवीना टंडन और राशा थदानी के साथ गंगा आरती का प्रदर्शन किया

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर को शादी के रिसेप्शन में राहुल मोदी के साथ पोज़ करते हुए देखा गया था, अभिनेत्री ने असीमित जल पुरी का आनंद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!