धर्म

दिवाली कैलेंडर 2026: धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक मनाए जाएंगे त्योहार

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाये थे। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है.

दिवाली का त्यौहार धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में ये सभी त्योहार किस तारीख को पड़ रहे हैं और पूजा के शुभ मुहूर्त क्या हैं।

धनतेरस 2026 कब है? जानिए पूजा का शुभ समय

इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाने की परंपरा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: नर्मदेश्वर शिवलिंग के पीछे का रहस्य, क्यों माना जाता है नर्मदा नदी का हर पत्थर शिव का रूप?

त्रयोदशी तिथि आरंभ: 6 नवंबर 2026, सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026, सुबह 10:47 बजे
पूजा का शुभ समय: शाम 6:02 बजे से शाम 7:57 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से शाम 7:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

यह भी पढ़ें: दिवाली की खरीदारी के लिए 1 से 5 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, ये हैं तिथिवार चौघड़िया मुहूर्त

नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 2026 कब है?

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में छोटी दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह स्नान करके दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा 2026: शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर की रात चंद्रमा की पूजा की जाएगी और 26 अक्टूबर को स्नान-दान किया जाएगा.

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 7 नवंबर 2026, सुबह 10:47 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 8 नवंबर 2026, सुबह 11:27 बजे

दिवाली 2026 कब मनाई जाएगी?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं और शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: आपके मित्र का नाम AN, SR और ME अक्षरों से शुरू होता है? जानिए कैसे होते हैं ये लोग

गोवर्धन पूजा 2026 कब है?

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. हालांकि, साल 2026 में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को होगी। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। इसी घटना की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है।

प्रातः पूजा का समय: प्रातः 6:40 से 8:50 तक
प्रतिपदा आरंभ तिथि: 9 नवंबर, 2026, दोपहर 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर 2026, दोपहर 2 बजे

यह भी पढ़ें: नर्मदेश्वर शिवलिंग के पीछे का रहस्य, क्यों माना जाता है नर्मदा नदी का हर पत्थर शिव का रूप?

ये भी पढ़ें: 6 नवंबर धनतेरस 2026 पर तिजोरी में रखें ये चीजें, पैसों की दिक्कतें होंगी दूर

भाई दूज 2026 कब है?

दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार भाई दूज के साथ समाप्त होता है। साल 2026 में भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!