धर्म

ज्योतिष टिप्स: लक्ष्मी नारायण राजयोग से शुरू हो रहा है 4 राशियों का सुनहरा समय, इन्हें मिलेगी सफलता

ज्योतिष के लिहाज से मई का महीना बेहद प्रभावशाली रहने वाला है। दरअसल, इस महीने लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। 14 मई 2026 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेगा। वहीं 29 मई 2026 को बुध अपनी ही राशि मिथुन में गोचर करेगा। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। ऐसे में आज इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई में बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग का फायदा किन राशियों को मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों को पिता का सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। करियर और बिजनेस के लिहाज से यह समय लाभकारी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। साथ ही पहले से नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की और प्रमोशन आदि मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष 11 मई: किस अंक वालों को मिलेगा धन और बंपर सफलता? जन्मतिथि से जानें अपना राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के 10वें घर में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। कन्या राशि के लोगों को अपने करियर में अपने काम के लिए काफी सराहना मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम करने के तरीके से लोग खुश रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो नौकरी में बदलाव हो सकता है। पितातुल्य किसी व्यक्ति के सहयोग से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। इस अवधि में आपको प्रसिद्धि और लोकप्रियता मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक प्रेम कुंडली 9 से 15 जुलाई 2025 | सिंह सहित 4 राशि चक्र संकेतों के प्रेम जीवन में तनाव! यह आने वाला एक सप्ताह कैसे होगा?

तुला

यह राजयोग तुला राशि के जातकों के नवम भाव में बनेगा। इस राशि के जातकों को मई के महीने में काम में राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर भी लोग उनके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। पिता से संपत्ति का सुख मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय फायदेमंद साबित होगा। किसी शुभचिंतक की सलाह पर ही निवेश करें। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान इस राशि के लोग किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु

इस राशि वाले लोगों के सातवें भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। धनु राशि वाले लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस दौरान आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ आपकी नहीं बन रही है तो दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों के काम का विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें: सूर्या का गोचर 2025: सूर्य 30 दिनों के लिए वृषभ में होगा, ग्रहों का राजा सूर्य होगा, पता है कि कौन से राशि चक्र इसके प्रभाव का प्रभाव पड़ेगा?

यह भी पढ़ें: घर के विस्टू दोष वास्टू देवता की पूजा से दूर हैं

यह भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: अपनी जीवन रेखा से खुद जानें भविष्य, ये संकेत देते हैं आर्थिक तंगी और बीमारी का संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!