बॉलीवुड

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए ‘मसीहा’ बने डायरेक्टर प्रियदर्शन, बोले- हम बचाएंगे

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में जेल जाने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से उनके पुराने साथी उनके समर्थन में उतर आए हैं। राजपाल के साथ ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी कल्ट फिल्में देने वाले दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक्टर को इस संकट से बाहर निकालने का जिम्मा उठाया है। प्रियदर्शन ने न सिर्फ राजपाल को अपनी अगली फिल्म में विलेन का रोल दिया है, बल्कि प्रोड्यूसर्स से उनकी फीस भी बढ़ाने को कहा है, ताकि वह अपना कर्ज उतार सकें।
प्रियदर्शन का कहना है कि राजपाल बहुत ही सरल और नेक इंसान हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘मैं उन्हें 20 साल से जानता हूं। कम पढ़े-लिखे होने के कारण उनसे एक बड़ी गलती हो गई और वह इस कानूनी पचड़े में फंस गए। मैं उन्हें हर फिल्म और ऐड में काम दे रहा हूं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके।’ हम किसी भी कीमत पर उन्हें इस मुसीबत से बचाना चाहते हैं.
 

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो मूवी | विशाल भारद्वाज की फिल्म में दिखा शाहिद कपूर का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

गुरुमीत चौधरी का गुस्सा

इस मामले पर एक्टर गुरुमीत चौधरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राजपाल यादव जैसे वरिष्ठ अभिनेता के जेल जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह देखकर दिल टूट जाता है कि बड़े-बड़े घोटालेबाज बाहर घूम रहे हैं और एक कलाकार को ऐसी सजा मिल रही है. गुरमीत ने साफ कहा कि वह राजपाल की आर्थिक मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्होंने इंडस्ट्री के बाकी लोगों से भी अपील की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में अपने पार्टनर का साथ न छोड़ें.
 

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल मानहानि केस | बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त रुख, प्रोड्यूसर विज्ञान माने पर लगाया बैन

मित्र पदम सिंह को विश्वास है, राजपाल एक-एक रुपया चुका देगा

राजपाल के पुराने दोस्त और पार्टनर पदम सिंह ने एक्टर की ईमानदारी पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि राजपाल की मंशा बिल्कुल साफ है और अगर उन्हें थोड़ा समय मिले तो वह सभी के पैसे ब्याज समेत लौटा देंगे. पदम सिंह के मुताबिक, 2012 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के दौरान लिया गया कर्ज ब्याज दरें बढ़ने के कारण इतना भारी हो गया कि राजपाल इसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि राजपाल मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे.

सर, मेरे पास पैसे नहीं हैं…

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव का दर्द छलका. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बेहद निराश हो गए और बोले, ‘सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और मुझे अब कोई रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है. यहां हम बिल्कुल अकेले हैं, कोई दोस्त हमारे साथ नहीं है. हालांकि सलमान खान और सोनू सूद जैसे बड़े नामों से मदद मिलने की चर्चाएं हैं, लेकिन फिलहाल राजपाल को जमानत नहीं मिल पाई है. अब देखना यह है कि इंडस्ट्री का यह सामूहिक प्रयास उन्हें कब तक सलाखों के पीछे से बाहर ला पाता है.

यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में स्टंट करना वरुण धवन को पड़ा महंगा! रील हुई हिट, लेकिन प्रशासन ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी!

यह भी पढ़ें: कई फिल्मों को ‘एस्टे’ से ‘नसबंदी’ तक आपातकाल के दौरान सेंसरशिप का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: श्रीमती देशपांडे के बारे में सब कुछ | क्या श्रीमती देशपांडे फ्रांसीसी श्रृंखला ला मांटे से प्रेरित हैं? माधुरी दीक्षित का दमदार ‘सीरियल किलर’ लुक, खुला गहरा राज!

यह भी पढ़ें: सलमान खान के अंगरक्षक के पिता की मृत्यु हो गई, सलमान खान भावनात्मक रूप से शेरा के घर पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!