बॉलीवुड

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के टूटे रिश्ते में आया बड़ा मोड़, मंगेतर पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और फ्रॉड का आरोप

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के टूटे रिश्ते में आया बड़ा मोड़, मंगेतर पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और फ्रॉड का आरोप

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के बीच रिश्ता खत्म होने के बाद सोशल मीडिया और कानूनी गलियारों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति की सभी तस्वीरें हटा दी हैं, जिससे उनके बीच बढ़ती कड़वाहट साफ नजर आ रही है। इस बीच एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने के चौंकाने वाले दावों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है.

शादी की रस्मों के दौरान ‘धोखाधड़ी’ का दावा

दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को तय हुई थी, लेकिन इसे अचानक रद्द कर दिया गया। विज्ञान माने ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि शादी समारोह के दौरान पलाश को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। माने कहते हैं, ‘वो बहुत डरावना मंजर था, वहां मौजूद महिला क्रिकेटरों ने पलाश की पिटाई भी कर दी.’ स्मृति मंधाना ने आधिकारिक तौर पर शादी रद्द होने की पुष्टि की है और गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल की बढ़ी मुश्किलें! स्मृति मंधाना के परिचित पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, शादी टूटने के बाद अब पुलिस में मामला दर्ज

40 लाख की धोखाधड़ी का मामला

स्मृति के बचपन के दोस्त होने का दावा करने वाले विज्ञान माने ने न केवल बेवफाई बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22 जनवरी को महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस शिकायत दर्ज की। माने का आरोप है कि पलाश और उनके परिवार ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे ₹40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया। उनका कहना है कि पलाश के परिवार ने उन्हें हर जगह से रोक दिया है.

पलाश मुच्छल का पलटवार

इन गंभीर आरोपों पर पलाश मुछाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है और वह इन दावों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. पलाश ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दौर है, मैंने अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है और मैं इसे सम्मान के साथ संभालूंगा।’

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का ‘धमाका’, सनी देओल की दहाड़ से हिला बॉलीवुड, पहले दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

पलाश कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं

पलाश के वकील अब इस मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं विज्ञान माने का कहना है कि उनके पास पुख्ता सबूत, चैट और कॉल रिकॉर्डिंग हैं. फिलहाल स्मृति मंधाना ने खुद को इस पूरे विवाद से दूर रखा है और सिर्फ शादी टूटने की बात स्वीकारी है, वहीं पलाश मुच्छल के लिए कानूनी और सामाजिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!