धर्म

मूलांक 9 अंक ज्योतिष: 2026 में मूलांक 9 का ‘लक फैक्टर’ बनेगी मंगल की महादशा, करियर में ‘मील का पत्थर’

Mulank 9 Ank Jyotish

यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 9 है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल आत्मविश्वास बढ़ाता है, राजनीति में सफलता देता है और यश प्रदान करता है। मंगल ग्रह को भूमि और धन का प्रदाता माना जाता है। इस अंक वाले लोग शारीरिक रूप से सुंदर और जीवन में सफल होते हैं। इस अंक वाले लोग प्रबंधन, राजनीति, सेना, पुलिस, सिविल सेवा और भूमि संबंधी व्यवसाय में उच्च पद प्राप्त करते हैं।

साल 2026 में मूलांक 9 वाले लोग चंद्रमा, शुक्र और मंगल से प्रभावित रहेंगे। ऐसे में नया साल मूलांक 9 वाले लोगों के लिए प्रगति और सफलता का साल होने वाला है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: 4 जनवरी 2026 का प्रेम राशिफल | आज का प्रेम राशिफल 4 जनवरी प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

नौकरी और कैरियर

इस वर्ष मूलांक 9 वाले लोगों को फरवरी, मार्च, सितंबर और दिसंबर में नौकरी में विशेष प्रगति मिलेगी। मूलांक 9 वाले लोग जो फिल्म, टीवी, मीडिया, मैनेजमेंट और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, वे बहुत सफल रहेंगे। मार्च और मई के महीने में नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। प्रशासनिक सेवा तथा बैंकिंग क्षेत्र के लोग सफल रहेंगे। हालाँकि 28 जनवरी से 17 अप्रैल तक का समय संघर्ष भरा रहेगा। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए 18 अप्रैल से 9 नवंबर तक का समय बहुत बढ़िया रहेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो 18 अप्रैल से 27 सितंबर तक का समय सबसे अच्छा है। कुल मिलाकर मूलांक 9 वाले लोग अपने करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2026 मूलांक 9 वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। 19 जनवरी से 9 अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। मई और जून में रक्त या आँखों से सम्बंधित समस्या हो सकती है। इसलिए शुगर और ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहना चाहिए. 08 सितम्बर से 08 दिसम्बर तक वाहन चलाते समय सावधान रहें।

प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन

साल 2026 में मूलांक 9 वाले लोगों की लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। 15 जनवरी से 27 फरवरी और 9 मई से 18 नवंबर तक प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं। कुल मिलाकर साल 2026 प्रेम और वैवाहिक सुख का साल है।

आर्थिक स्थिति

वर्ष 2026 धन लाभ और निवेश का वर्ष है। फरवरी, मार्च, जून और नवंबर में आप जमीन या घर खरीद सकते हैं। व्यापार में नए सौदे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।

उपचार

पूरे वर्ष प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और मंगल बीज मंत्र का जाप करें तथा हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। इस वर्ष मूलांक 9 वाले लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करें और अपने बड़े भाई का सम्मान करें। भैरव की पूजा करें. प्रत्येक रविवार को 3 बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!