फिटनेस

हेल्थ टिप्स: कब्ज से हैं परेशान तो रात को भिगोकर रखें ये 2 सुपरफूड, सुबह तुरंत मिलेगा आराम

constipation
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पेट साफ करना जरूरी है। हममें से बहुत से लोग यह नहीं जानते कि ज्यादातर बीमारियों की जड़ पेट साफ न होना है। जब हमारा पेट ठीक से साफ नहीं होता तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। पेट में भारीपन, कब्ज, भूख न लगना, गैस, चिड़चिड़ापन और एसिडिटी बनी रहती है। आहार में पानी और फाइबर की कमी, नींद की कमी, कम शारीरिक गतिविधि, हार्मोनल बदलाव और तनाव के कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है।
कब्ज के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। कई बार पूरे दिन थकान बनी रहती है। कब्ज से राहत दिलाने में आहार अहम भूमिका निभाता है। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट साफ होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो आपका पेट तुरंत साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन के लक्षण: डिप्रेशन के इन चेतावनी संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

भीगे हुए किशमिश और अंजीर खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कब्ज से राहत दिलाने का रामबाण इलाज है। 4 किशमिश और 1 अंजीर को रात भर पानी में भिगो दें। फिर इसे खाली पेट खाएं और पानी पी लें। इसके सेवन से आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन करने से ना सिर्फ पेट साफ होता है। बल्कि पाचन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ताकत भी बनी रहती है।
यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन खाली पेट करते हैं तो इससे मल नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है। यह आंतों को साफ करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किशमिश और अंजीर खाने से न सिर्फ पाचन क्रिया बेहतर होती है, बल्कि इससे खून की कमी भी दूर होती है और कमजोरी भी महसूस नहीं होती है।
अंजीर और किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये दोनों चीजें महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करती हैं। इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें अगर आप सोंठ का पाउडर और खजूर मिला लें तो शरीर ताकतवर बना रहेगा। इससे सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव होगा.
रात को पानी में भिगोए हुए अंजीर और किशमिश खाने से सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं और उन्हें कब्ज रहती है। इसलिए उन्हें इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!