फिटनेस

फ्रूट्स फॉर डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत हैं ये फल, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

Fruits For Diabetes
पके ताजे फल खाने से शरीर पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना पेस्ट्री और केक जैसे प्रसंस्कृत और चीनी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से पड़ता है। आपको बता दें कि फलों में फाइबर और पानी की एक सुरक्षात्मक परत होती है। फल विटामिन, पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों से भरपूर होते हैं। साबुत और ताजे फलों का सेवन मधुमेह के रोगियों में रक्त शर्करा को काफी हद तक कम कर देता है।
 
हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के बीच फलों के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि कौन से फल उनके लिए सुरक्षित हैं और कौन से नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 6 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें प्राकृतिक रूप से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में बार-बार तला-भुना खाना खाने से बिगड़ गई है पाचन क्रिया, ऐसे सुधारें एक्सपर्ट्स ने बताए उपाय

जानिए क्या है फलों की सुरक्षित खुराक

एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह से पीड़ित मरीज जो फल खाते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके बाद भी इन मरीजों को एक निश्चित मात्रा में फल खाने की सलाह दी जाती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक बार में ढेर सारा फल खाने की बजाय पूरे दिन में इसे तीन हिस्सों में बांट लें। फिर उनके भोजन के समय में अंतर रखें। लगभग एक से दो बड़े चम्मच से लेकर एक चौथाई कप तक फल खाना सुरक्षित है।

सेब

सेब का सेवन करने से ना सिर्फ ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। बल्कि सेब में घुलनशील फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

नाशपाती

नाशपाती में 84% तक पानी पाया जाता है। इस फल में काफी मात्रा में विटामिन और फाइबर भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ-साथ यह शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है।

एवोकैडो

एवोकैडो स्वस्थ वसा और पोटेशियम से भरपूर होता है। यह फल मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह रोगियों के लिए कम और सुरक्षित माना जाता है।

अनार

डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार बहुत फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि अनार ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पपीता

पपीते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। दरअसल, यह हृदय रोग से बचाव में भी फायदेमंद है। पपीते में एक एंजाइम पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

नारंगी

डायबिटीज के अलावा संतरा कई बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है. संतरे में फाइबर, विटामिन सी और बी1 पाया जाता है और इसमें चीनी की मात्रा भी कम होती है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. संतरे में 87% तक पानी होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!