📅 Monday, February 16, 2026 🌡️ Live Updates
धर्म

28 नवंबर से शनि हो रहे हैं सीधी चाल: इन राशियों की किस्मत को लगेंगे पंख, नौकरी और बिजनेस में बंपर मुनाफा!

Saturn
न्यायप्रिय शनिदेव को नवग्रहों में सबसे कठोर ग्रह माना जाता है। वह हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीक, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। शनि की चाल में होने वाला हर परिवर्तन, चाहे वह गोचर हो, वक्री हो या मार्गी, मानव जीवन से लेकर देश-दुनिया तक पर गहरा प्रभाव डालता है। इस समय शनि देव बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जो कि वक्री गति से चल रहे हैं। आपको बता दें कि शनिदेव जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे, शनिदेव की विभिन्न चाल विभिन्न राशियों के जीवन में बदलाव लाएगी। जुलाई में शनि वक्री अवस्था में थे और लगभग 138 दिनों तक मीन राशि में उल्टी गति से गोचर कर रहे हैं। अब 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे शनि मार्गी होने जा रहा है। शनि के मार्गी होने से कई राशियों के रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि में नौवें घर में शनि का सीधी चाल जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। शनि की दृष्टि आपके एकादश, तीसरे और छठे भाव पर पड़ने से आय, मेहनत और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में बेहतर स्थितियां बनेंगी। खास बात यह है कि लग्न में स्थित बृहस्पति की दृष्टि शनि पर पड़ेगी, जिससे भाग्य का साथ पहले से अधिक मजबूत होगा. पिछले तीन वर्षों से ढैय्या, वक्री शनि और अन्य अशुभ योगों के कारण जो बाधाएं, मानसिक दबाव और चुनौतियां बनी हुई थीं, वे अब धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
करियर के क्षेत्र में यह समय बहुत अनुकूल है, विशेषकर रियल एस्टेट, निर्माण, वास्तुकला, ऑटोमोबाइल, पर्यटन, परिवहन, बीमा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय प्रगति मिल सकती है। इसके साथ ही मंगल का 7 दिसंबर तक पंचम भाव में रहना आपके आत्मविश्वास, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में और वृद्धि करेगा। आप पहले से अधिक सक्रिय, उत्साही और अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहेंगे। कुल मिलाकर यह अवधि करियर में उन्नति, आर्थिक मजबूती और जीवन में नई दिशा प्रदान करने वाली साबित होगी।
मकर
शनि के मार्गी होने से मकर राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है। शनि मकर राशि से सीधे तीसरे भाव में गोचर करेंगे तो जीवन में उत्साह, ऊर्जा और नए अवसर बढ़ेंगे। अगर आपके काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो उनमें अब गति आएगी और पुरानी बाधाएं दूर होंगी। पंचम, नवम और द्वादश भाव पर शनि की दृष्टि आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगी।
 
चाहे करियर हो, परिवार हो या रिश्ते, बहुत बदलाव आएगा। आपको छोटी यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों को विदेश से जुड़ी किसी योजना में सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। घर का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण रहेगा। नवंबर के बाद स्वास्थ्य में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से किसी बड़े लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। कमाई बढ़ाने और व्यापार विस्तार के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है, क्योंकि इस दौरान शनि आपकी कुंडली के लग्न भाव में सीधी गति में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है, जिसके कारण पिछले महीनों में कार्यों में रुकावटें, मानसिक दबाव, आत्मविश्वास की कमी और आर्थिक असंतुलन जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। वक्री शनि के प्रभाव से कई काम अटके हुए थे, लेकिन 28 नवंबर 2025 को जैसे ही शनि मार्गी होंगे, करियर में गति वापस आनी शुरू हो जाएगी। नौकरी में बदलाव, नई जगह से ऑफर मिलने या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में प्रगति की संभावना बढ़ेगी. सरकारी कामकाज या बड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
आर्थिक दृष्टि से यह समय राहत भरा रहेगा। ख़र्चों पर नियंत्रण आएगा, आय में सुधार होगा और लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना मजबूत होगी। मानसिक रूप से, यह अवधि अब तक चुनौतीपूर्ण रही है – थकान, सुस्ती और कार्यों को स्थगित करने की प्रवृत्ति ने आपको परेशान किया है। साथ ही मित्रों और भाइयों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन में असंतोष रहेगा। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी होंगे, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपकी मानसिक ऊर्जा मजबूत होगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में स्थिरता, संतुलन और प्रगति लाने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!