धर्म

मंगल के उपाय: आज जानिए कमजोर मंगल के 6 लक्षण, हनुमान चालीसा और इन उपायों से मिलेगी बड़ी राहत

मंगल के उपाय: आज जानिए कमजोर मंगल के 6 लक्षण, हनुमान चालीसा और इन उपायों से मिलेगी बड़ी राहत
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह व्यक्ति को साहसी बनाता है और करियर में अपार सफलता भी दिलाता है। देखा जाए तो व्यक्ति को सफलता दिलाने में मंगल ग्रह बहुत महत्वपूर्ण होता है। वहीं अगर कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। कुंडली में मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाता है। वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो मंगल इस समय अस्त अवस्था में है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कमजोर मंगल के लक्षण और मंगल को मजबूत करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए कुंडली में कमजोर मंगल के लक्षण

जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है तो उनके परिवार और समाज में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। साथ ही यह व्यक्ति कुछ कानूनी मामलों में भी फंस जाता है।

यह भी पढ़ें: 5 दिसंबर 2025 का प्रेम राशिफल | आज का प्रेम राशिफल 5 दिसंबर प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

कुंडली में मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति को गुस्सा बहुत आता है।
कुंडली में मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति को रक्तचाप संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को रक्त संबंधी परेशानियां बार-बार परेशान करती हैं। ये लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और जल्दी थक जाते हैं।
कुंडली में मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति को रक्तचाप संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है या परिणाम मिलने में देरी हो जाती है।
जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है उन्हें गुस्सा बहुत आता है। ये लोग बिना वजह गुस्सा करते हैं।
मंगल के कमजोर होने पर निर्णय लेने में दिक्कत आती है। ऐसे लोग थोड़े भ्रमित होते हैं। साथ ही इन लोगों के मन में हमेशा झिझक और अनचाहा डर बना रहता है।

मंगल को मजबूत करने के उपाय

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। अगर संभव हो तो आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मंगल दोष से होने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं।
किसी अच्छे ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर उसकी सलाह पर मूंगा रत्न धारण करें।
मंगलवार के दिन ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। हनुमानजी की तस्वीर सामने रखकर तिल के तेल का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जाप करें।
मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए आप मंगलवार का व्रत भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!