धर्म

सशक्त ग्रह कुंडली में: शक्तिशाली ग्रह और आपका भाग्य, ज्योतिष के आईने में जानें कैसा होगा आपका जीवन, क्या हैं संकेत

सशक्त ग्रह कुंडली में: शक्तिशाली ग्रह और आपका भाग्य, ज्योतिष के आईने में जानें कैसा होगा आपका जीवन, क्या हैं संकेत
यदि किसी व्यक्ति के जन्म के समय कोई ग्रह अत्यधिक शक्तिशाली है तो ऐसे व्यक्ति का आकार, रूप और स्वभाव भी उस ग्रह पर निर्भर करता है। ग्रहों, भावों तथा राशियों का प्रभाव उस ग्रह के बलवान योग के अनुसार समझना होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का क्रम इस प्रकार है। 1- सूर्य 2- चंद्रमा 3- मंगल 4- बुध 5- बृहस्पति 6- शुक्र 7- शनि 8- राहु 9- केतु। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

अत्यंत शक्तिशाली ग्रह का प्रभाव

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य बली हो तो ऐसे व्यक्ति का शरीर चौकोर होता है और उसका कद भी छोटा होता है। ऐसे जातक के बाल अधिक लम्बे नहीं होते तथा ऐसे जातक पित्त प्रकृति के होते हैं, वहीं यदि लग्न पर शुभ ग्रह की दृष्टि न हो तो ऐसा जातक उपद्रवी स्वभाव का होता है।

यह भी पढ़ें: 27 नवंबर 2025 का प्रेम राशिफल | आज का लव राशिफल 27 नवंबर प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

यदि किसी व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा बली हो तो ऐसे व्यक्ति का चेहरा अत्यंत सुंदर अर्थात चंद्रमा के समान होता है। ऐसे व्यक्ति की आंखें सुंदर होती हैं और वह मृदुभाषी होता है। ये लोग वात और कफ से भरपूर होते हैं। आमतौर पर चंद्रमा के प्रभाव में आने वाले लोग जल तत्व की अधिकता के कारण होने वाली सर्दी और खांसी की बीमारियों से पीड़ित होते हैं। इन लोगों में लड़ने की क्षमता बहुत कम होती है और चंद्रमा के प्रभाव वाले व्यक्ति का स्वभाव मधुर और सौम्य होता है।
जिस व्यक्ति का मंगल ग्रह मजबूत होता है और उसमें मंगल के गुण होते हैं वह व्यक्ति बहादुर और निडर होता है। यदि मंगल पर पाप ग्रह की दृष्टि हो तो ऐसा व्यक्ति झगड़ालू होता है।
बुध ग्रह से प्रभावित लोग हंसमुख और मजाकिया होते हैं। ये लोग हमेशा जवान दिखते हैं और मृदुभाषी होते हैं। कई बार उनके आपत्तिजनक कमेंट और व्यवहार का किसी को बुरा नहीं लगता. मजबूत बुध वाले लोग छल और चालाकी में चतुर होते हैं और उनके लिए अपने वादों पर लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल होता है। ये त्रिदोष प्रकृति के होते हैं।
जिन लोगों के जन्म के समय बृहस्पति ग्रह प्रबल होता है और उनका जन्म लग्न बृहस्पति से प्रभावित होता है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान, लम्बा, पित्त प्रकृति वाला, उच्च विचारों वाला, दृढ़ एवं स्थिर विचारों वाला होता है।
जिस व्यक्ति के लग्न पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे व्यक्ति का रंग गेहुंआ, आकर्षक शरीर और आंखों में पानी होता है। ये लोग प्रेमी स्वभाव के होते हैं और विद्वान कहते हैं कि शुक्र सौंदर्य का ग्रह है। शुक्र के बलवान होने पर व्यक्ति में विलासिता, भोग-विलास, खर्च और मनोरंजन आदि की प्रवृत्ति अधिक होती है।
शनि ग्रह से प्रभावित व्यक्ति स्वाभिमानी, एकान्त प्रिय, कमजोर एवं लम्बे शरीर वाला होता है। इन लोगों के बाल रूखे और दांत मोटे होते हैं। इनमें समय रहते अपने शत्रुओं का प्रतिरोध करने और उन्हें अपमानित करने की क्षमता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!