📅 Tuesday, February 10, 2026 🌡️ Live Updates
धर्म

महाशिवरात्रि 2026: राशि के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ दूर करेंगे आपकी सभी परेशानियां

Mahashivratri 2026

शिव भक्त लंबे समय से महाशिवरात्रि पर्व का इंतजार करते हैं। इस साल 2026 में महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी दिन रविवार को मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भक्त व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप राशि के अनुसार शिवलिंग पर पूजा सामग्री चढ़ाएंगे तो इसके परिणाम और भी शुभ होंगे। आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं।

राशि के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

मेष और वृश्चिक

इस महाशिवरात्रि पर मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद और लाल चंदन चढ़ाना चाहिए। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसा करने से व्यक्ति में साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

वृषभ और तुला

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाती हैं। साथ ही सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

मिथुन और कन्या

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के लोगों को इस दिन शिवलिंग पर हरि दूर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक अस्थिरता दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष फलदायी माना जाता है, क्योंकि चंद्र देव भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। इस शुभ अवसर पर शिवलिंग पर दूध, दही और सफेद फूल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। इस राशि के लोगों को गुड़ और बेलपत्र मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे आत्मविश्वास मजबूत होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु और मीन

धनु और मीन राशि के लोगों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इन लोगों को शिवलिंग पर केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को विद्या, बुद्धि और भाग्य का साथ मिलता है।

मकर और कुम्भ

कर्मफलदाता शनि देव द्वारा शासित मकर और कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा आप पर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!