📅 Tuesday, February 10, 2026 🌡️ Live Updates
फिटनेस

पेट की जिद्दी चर्बी के असली खलनायक हैं ये हार्मोन, जानें इन्हें कंट्रोल करने के हेल्थ टिप्स

Hormonal Belly Fat
खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है। आजकल पेट की चर्बी किसी को भी पसंद नहीं होती. क्योंकि यह न सिर्फ हमारे लुक को खराब करता है बल्कि हमारे कॉन्फिडेंस को भी कम करता है। क्या आप जानते हैं कि जब हमारे शरीर में मौजूद कई हार्मोन्स का स्तर ऊपर-नीचे होता है तो पेट की चर्बी बढ़ने लगती है और लटकते पेट को कम करना मुश्किल हो जाता है। अक्सर एस्ट्रोजन, कोर्टिसोल, इंसुलिन और थायरॉइड जैसे हार्मोन पेट की चर्बी बढ़ने का कारण बनते हैं। ऐसे में लटका हुआ पेट किसी को भी पसंद नहीं होता है. आइए हम आपको बताते हैं कि हार्मोन को कैसे संतुलित किया जाए।
ये खाद्य पदार्थ पेट की चर्बी के लिए जिम्मेदार हार्मोन को संतुलित कर सकते हैं
इंसुलिन हार्मोन को नियंत्रित करके पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसके लिए मेथी के बीज, दालचीनी, करेला और मूंग दाल इंसुलिन के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करते हैं। जब इंसुलिन का स्तर अधिक होता है, तो अंगों के आसपास आंत की चर्बी बढ़ने लगती है। इन सभी के सेवन से इंसुलिन लेवल नियंत्रित होने लगता है।
-पेट की चर्बी कम करने के लिए स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल को कम करना भी जरूरी है। जब शरीर में कोर्टिसोल बढ़ जाता है तो शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और ऐसे में चर्बी कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इसके अलावा अश्वगंधा, तुलसी, बादाम और मुलेठी तनाव हार्मोन को नियंत्रित करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। यह दिमाग को शांत करता है और कोर्टिसोल के स्तर को धीरे-धीरे कम करता है।
-अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा हुआ है तो इससे पेट की चर्बी की समस्या उत्पन्न होने लगती है। अगर आप इसे कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ब्रोकली, पत्तागोभी, नींबू और अलसी के बीज शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ अतिरिक्त एस्ट्रोजन को हटाने और लीवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करते हैं।
– जब शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर कम हो जाता है तो इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने और खासकर पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए थायराइड हार्मोन का संतुलित होना बहुत जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में दही, कद्दू के बीज, चना और धनिया के बीज को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!