📅 Wednesday, February 11, 2026 🌡️ Live Updates
धर्म

ज्योतिष टिप्स: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन करें लाल फूल के ये अचूक उपाय, दूर होगी पैसों से जुड़ी हर समस्या

Astrology Tips
कई बार खूब मेहनत और अच्छी कमाई करने के बाद भी इंसान की जेब खाली रहती है। मतलब, पैसा तो आता है, लेकिन कब खर्च हो जाता है, इसका पता नहीं चलता। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं। ये उपाय करने से आपकी समस्या दूर हो सकती है। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है।
शुक्रवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय धन आगमन के रास्ते खोल सकते हैं। साथ ही ये उपाय आपको धन को अपने पास रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको लाल फूलों से किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Naukri Ke Upay: नौकरी में सफलता पाने के लिए मंगलवार के दिन करें ये उपाय, भाग्य देगा आपका साथ

देवी लक्ष्मी को लाल गुड़हल अर्पित करें

मां लक्ष्मी को लाल गुड़हल का फूल बहुत प्रिय है। नियमित रूप से देवी लक्ष्मी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन में वृद्धि होती है। इस उपाय से धन का आगमन बढ़ता है और घर में स्थिरता आती है। हर शुक्रवार सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
फिर मां लक्ष्मी के चरणों में लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। साथ ही ‘ओम श्रीम ह्रीम श्रीम कमले कमलालये प्रसीद श्रीम ह्रीम श्रीम ओम महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद देवी लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाए गए फूलों को उठाकर अपनी तिजोरी या उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। फिर अगले शुक्रवार को नया लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं और पुराना फूल प्रवाहित कर दें।

हनुमानजी को लाल गुलाब अर्पित करें

मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, लेकिन हनुमान जी संकटमोचक भी हैं। हनुमान जी आर्थिक बाधा सहित सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करते हैं। मंगलवार के दिन हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार के दिन धन संबंधी समस्याओं के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लिया जा सकता है।
हर शुक्रवार को शाम यानी सूर्यास्त के बाद हनुमान मंदिर जाएं। फिर हनुमान जी को लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं। इस दौरान ‘ओम नमो भगवते हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करते रहें। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा पैसों की भी बचत होती है.

सूर्य देव को लाल कनेर अर्पित करें

आपको बता दें कि सूर्य देव सभी ऊर्जाओं के स्रोत हैं और सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को मान-सम्मान, धन और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्य देव को लाल कनेर का फूल बहुत प्रिय है। इस फूल को सूर्य देव को अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और भाग्योदय होता है। साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इसलिए हर शुक्रवार को सूर्योदय के समय स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल कनेर का फूल और कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें। इस दौरान ‘ओम घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की कामना करनी चाहिए। इस उपाय को नियमित रूप से करने से धन की आवक बढ़ती है और धन संचय भी होता है। इन उपायों को सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी जेब भरी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!