फिटनेस

हेल्थ टिप्स: सुबह की चाय को दें हेल्दी ट्विस्ट, बिना चीनी के डालें ये 3 खास चीजें

भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। जब तक ये लोग चाय नहीं पीते, इनका दूसरा काम शुरू नहीं होता. चाय न पीने से लोगों को सिरदर्द की समस्या होने लगती है। लेकिन आजकल बढ़ती बीमारियों को देखते हुए लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सुबह की चाय में मिलाई जाने वाली चीनी हमारी सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। ऐसे में मोटापा मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
अगर आपको भी रोज सुबह चाय पीने की आदत है तो आप अपनी चाय को हेल्दी बना सकते हैं. चाय में चीनी की जगह कई अन्य विकल्प भी शामिल किये जा सकते हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चाय में चीनी की जगह क्या मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Arthritis in Young People: क्या आपकी जीवनशैली आपको बना रही है गठिया का शिकार, जानें बचाव के उपाय

शहद

आयुर्वेद में शहद को औषधीय अमृत के रूप में जाना जाता है। जो प्राकृतिक मिठास का अच्छा स्रोत है. शहद में कई तरह के विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए, जब आप चाय में चीनी की जगह शहद मिलाते हैं, तो यह न केवल चाय का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। शहद वाली चाय का सेवन करने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है। यह पाचन में भी मदद करता है. हालांकि, ध्यान रखें कि शहद को उबालना नहीं चाहिए, बल्कि चाय के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद मिलाएं। ताकि इसके पोषक तत्व खत्म न हो जाएं.

गुड़

गुड़ गन्ने या खजूर के रस को उबालकर बनाया जाता है. गुड़ में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो चीनी में नहीं होते। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीना फायदेमंद माना जाता है। गुड़ की चाय पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और कमजोरी और थकान दूर होने के साथ-साथ शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। चाय बनाते समय चीनी की जगह गुड़ डालें। लेकिन ध्यान रखें कि चाय तैयार होने के बाद इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसमें गुड़ मिलाकर पी लें। ताकि पोषक तत्व बरकरार रहें.

खजूर

आपको बता दें कि खजूर का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा फ्रुक्टोज और ग्लूकोज, आयरन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चाय में खजूर का पेस्ट या प्यूरी मिलाकर पीने से चाय सेहतमंद बन सकती है. खजूर वाली चाय पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आयरन की मात्रा भी बढ़ती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। खजूर की चाय बनाने के लिए 2-3 खजूर को रात भर पानी में भिगो दें. फिर सुबह इसे पीसकर चाय में मिला लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!