📅 Monday, February 16, 2026 🌡️ Live Updates
बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​बर्थडे: ‘शेरशाह’ से बने दिलों के सुपरस्टार, एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे सिद्धार्थ

Sidharth Malhotra Birthday
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​आज यानी 16 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में एक दर्जन से ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इंडस्ट्री में सुपरस्टार के तौर पर स्थापित हो चुके हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ अपने फिल्मी डेब्यू से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में…

टीवी पर डेब्यू किया

सिद्धार्थ ने ग्लैमर की दुनिया में बतौर मॉडल कदम रखा था। वह एक समय मॉडल हुआ करते थे। इसके बाद सिद्धार्थ ने अभिनय क्षेत्र की ओर रुख किया। लेकिन सिद्धार्थ का एक्टिंग डेब्यू बॉलीवुड में नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में हुआ था. एक्टर के फैंस शायद नहीं जानते होंगे कि उन्हें पहली बार 2006 के टीवी शो ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ में देखा गया था। इस शो में उन्होंने जयचंद का किरदार निभाया था.

फिल्मी सफर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपना फिल्मी सफर साल 2012 में शुरू किया था. करण जौहर ने उन्हें इस फिल्म से लॉन्च किया था. लेकिन इससे पहले सिद्धार्थ और करण काफी समय से काम कर रहे थे। सिद्धार्थ ने करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम सीखा. इसी फिल्म से सिद्धार्थ और करण की दोस्ती हुई. इसके बाद करण जौहर ने सिद्धार्थ को अपनी फिल्म में लॉन्च करने का फैसला किया। फिर साल 2012 में करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ से सिद्धार्थ, वरुण और आलिया भट्ट को भी लॉन्च किया। जिसके बाद ये तीनों सितारे बॉलीवुड के सुपरहिट सितारे बन गए।

फिल्में

एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. इनमें रोमांटिक कॉमेडी ‘हंसी तो फंसी’, थ्रिलर ‘एक विलेन’ और ड्रामा ‘कपूर एंड संस’ शामिल हैं। साल 2021 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने देशभक्ति युद्ध ड्रामा ‘शेरशाह’ में दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी. जिसके लिए एक्टर को खूब सराहना मिली थी. इस फिल्म के लिए एक्टर को कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिले. साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए भी सिद्धार्थ को खूब तारीफें मिलीं।

व्यक्तिगत जीवन

साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी की। अब ये कपल एक बेटी के माता-पिता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!