📅 Wednesday, February 11, 2026 🌡️ Live Updates
बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन की लीग ETPL में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों का धमाका: स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल बने फ्रेंचाइजी मालिक

Abhishek Bachchan

क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला है, लेकिन इस बार बल्ले या गेंद से नहीं, बल्कि टीम मालिकों के तौर पर. बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन द्वारा लॉन्च की गई यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने बुधवार को अपने नए फ्रेंचाइजी मालिकों के नामों की घोषणा की, जिसमें खेल जगत के तीन बड़े नाम शामिल हैं।

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन द्वारा शुरू की गई एक वैश्विक बहु-देशीय फ्रेंचाइजी लीग ईटीपीएल को आईसीसी द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसे नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड का समर्थन प्राप्त है। लीग की शुरुआत पिछले साल हुई थी लेकिन छह टीमों का यह टूर्नामेंट इस साल खेला जाएगा जिसमें 34 मैच होंगे. ईटीपीएल ने पहली तीन टीमों एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग और बेलफास्ट के मालिकों की घोषणा कर दी है।

एम्स्टर्डम टीम का स्वामित्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान वॉ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हॉकी कप्तान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ड्वायर के नेतृत्व वाले समूह के पास होगा। एडिनबर्ग टीम के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नाथन मैकुलम और काइल मिल्स होंगे। बेलफास्ट टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और बीमा कंपनी एनआरएमए के पूर्व ग्रुप सीईओ रोहन लुंड शामिल होंगे।

वॉ ने एक बयान में कहा, ”मैं सावधानी से चुनता हूं कि क्रिकेट में अपना समय और ऊर्जा कहां निवेश करूं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है लेकिन यह अवसर खास है क्योंकि इसमें दूरदर्शी सोच है। इसलिए यह एक अलग भूमिका में क्रिकेट में मेरी वापसी भी है।” ईटीपीएल रूल्स ग्लोबल और क्रिकेट आयरलैंड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें बच्चन के साथ सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा ​​​​हैं।

क्यों खास है ये गठबंधन?

अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग (जयपुर पिंक पैंथर्स) और फुटबॉल (चेन्नई एफसी) के जरिए खेल जगत में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब स्टीव वॉ और मैक्सवेल जैसे रणनीतिकारों के एक साथ आने से ईटीपीएल को तकनीकी और व्यावसायिक तौर पर काफी फायदा होने की उम्मीद है.

स्टीव वॉ का अनुभव और मैक्सवेल की आधुनिक टी20 समझ लीग को दुनिया की अन्य शीर्ष टी20 लीगों के बराबर लाने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!