📅 Monday, February 16, 2026 🌡️ Live Updates
धर्म

20 नवंबर को मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या, इस दिन करें ये आसान उपाय; होगी पैसों की बारिश!

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को अत्यंत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण को भी अत्यंत प्रिय है। प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि अवश्य आती है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पितरों की संतुष्टि और दान-पुण्य के लिए भी सर्वोत्तम मानी जाती है। इस दिन जो व्यक्ति दान, पुण्य, स्नान और पूजा करता है उसे धन, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 कब है?

इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर (गुरुवार) को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि प्रारंभ 19 नवंबर 2025, सुबह 9:43 बजे से और अमावस्या तिथि समाप्त होगी 20 नवंबर 2025, दोपहर 12:16 बजे. उदया तिथि के अनुसार 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी।

– स्नान दान का शुभ समय- 20 नवंबर 2025, सुबह 6:48 बजे

अमावस्या के दिन करें ये उपाय

स्नान और सूर्य अर्घ्य

इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं। स्नान आदि के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ओम नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।

पितरों का तर्पण और पीपल पूजा

अमावस्या का दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए सबसे खास होता है। इस दिन तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध करें। शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी 5 या 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृदोष समाप्त हो जाता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। उनकी मूर्ति या तस्वीर को पंचामृत से स्नान कराएं और श्री विष्णु को तुलसी के पत्ते, पीले फूल, चंदन और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र या भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें। ऐसा करने से साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

पितरों की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह तिथि बहुत खास मानी जाती है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आर्थिक उन्नति और सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!