बॉलीवुड

बॉर्डर 2: असली हीरो से प्रेरित हैं सनी देओल, वरुण और दिलजीत के किरदार, जानिए पर्दे के पीछे की बहादुरी की कहानी

बॉर्डर 2: असली हीरो से प्रेरित हैं सनी देओल, वरुण और दिलजीत के किरदार, जानिए पर्दे के पीछे की बहादुरी की कहानी
27 साल के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित युद्ध फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का सीक्वल आज 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। जहां 1997 में जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर’ ने लोंगेवाला की लड़ाई को अमर बना दिया था, वहीं ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के अनसुने पन्ने खोलता है जिसमें जल, थल और नभ तीनों सेनाओं की संयुक्त ताकत शामिल थी।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके किरदार हैं, जो काल्पनिक नहीं बल्कि भारतीय सेना के असली योद्धाओं से प्रेरित हैं। आइए जानते हैं कौन सा सितारा निभा रहा है किस रियल लाइफ हीरो का किरदार:
सनी देयोल (लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में) सनी देओल इस सीक्वल में वापसी करने वाले फिल्म के एकमात्र मूल कलाकार हैं। इस बार वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका चरित्र उस अटूट नेतृत्व और सामरिक कौशल को दर्शाता है जिसके लिए सिख रेजिमेंट के अधिकारी 1971 के युद्ध में जाने जाते थे। पर्दे पर सनी देओल की मौजूदगी फिल्म को ‘बॉर्डर’ की पुरानी विरासत से जोड़ती है.
वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया के रूप में) फिल्म में वरुण धवन का किरदार भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया से प्रेरित है। मेजर होशियार सिंह ने 1971 के युद्ध के दौरान ‘बसंतर की लड़ाई’ में अदम्य साहस दिखाया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी पोस्ट छोड़ने से इनकार कर दिया और दुश्मन के हमलों को नाकाम कर दिया। वरुण धवन इसी बहादुरी और दृढ़ संकल्प को पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे।
दिलजीत दोसांझ (फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के रूप में) पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के दिग्गज निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं। सेखों वायु सेना के एकमात्र योद्धा हैं जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्रीनगर हवाई क्षेत्र पर हमले के दौरान, उन्होंने अपने ‘ग्नैट’ विमान से अकेले ही छह दुश्मन ‘सेबर जेट’ का मुकाबला किया। दिलजीत का ये किरदार आसमान में भारतीय वायुसेना की बहादुरी और बलिदान की कहानी पेश करेगा.
अहान शेट्टी (लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत के रूप में) इस फिल्म में अहान शेट्टी भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार आईएनएस खुकरी के उन बहादुर जवानों से प्रेरित है जिन्होंने समुद्र की लहरों के बीच दुश्मन की पनडुब्बियों और युद्धपोतों से लड़ाई लड़ी थी। यह किरदार फिल्म में नौसेना के रणनीतिक महत्व और समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों को प्रमुखता से उजागर करता है।

बॉर्डर 2 के अन्य कलाकार और उत्पादन विवरण

इनके अलावा सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉर्डर 2 को सुमित अरोड़ा, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और अनुराग सिंह ने लिखा है। इसका निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार, गुलशन कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!