📅 Friday, February 13, 2026 🌡️ Live Updates
बॉलीवुड

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे स्टाइलिश एक्टर, किंग ने इन हॉलीवुड एक्टर्स को दी टक्कर, हासिल किया ये नंबर

Shah Rukh Khan
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है. एक्टर ने साबित कर दिया है कि वह राजा की कुर्सी पर बैठने के लिए सबसे योग्य व्यक्ति क्यों हैं. इससे पहले भी शाहरुख खान दुनिया की सबसे मशहूर हस्तियों में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. अब किंग खान का नाम वैश्विक स्तर पर हॉलीवुड स्टार्स के साथ एक और लिस्ट में शामिल हो गया है। आपको बता दें कि एक्टर दुनिया के सबसे स्टाइलिश स्टार्स में से एक बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि स्टाइलिंग के मामले में शाहरुख खान ने कौन सा नंबर हासिल किया है?
इन स्टार्स के साथ स्टाइलिश एक्टर्स में शाहरुख का भी नाम!
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ एक्टिंग के बादशाह हैं बल्कि ग्लोबल स्टाइल आइकन भी हैं। पॉपुलर न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2025 में दुनिया के 67 सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख के साथ-साथ सबरीना कारपेंटर, डोइची, विवियन विल्सन, निकोल शेरजिंगर, वाल्टन गैंग्स, जेनिफर लॉरेंस, शाई गिलगियस अलेक्जेंडर, कोल एस्कोला और नोआ वाइल जैसे इंटरनेशनल सितारे भी शामिल हैं।
मेट गाला लुक की वजह से मिली ये जगह
आपको बता दें कि, यह सूची उन हस्तियों को सम्मानित करती है जिन्होंने फैशन, व्यक्तिगत शैली और उपस्थिति के माध्यम से वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस साल 60 साल के शाहरुख खान को खास तौर पर आयोजित मेट गाला में उनके शानदार डेब्यू के लिए सराहना मिली है. शाहरुख खान पहली बार इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में शिरकत करते नजर आए और उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा. अभिनेता ने भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा उत्कृष्ट रूप से तैयार की गई पोशाक पहनी थी, जो भारतीय सुंदरता की वैश्विक शैली को दर्शाती थी। इतना ही नहीं, ‘K’ अक्षर वाला उनका क्रिस्टल जड़ित पेंडेंट भी पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।
शाहरुख खान की फिल्में
शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. ‘पठान’ के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर शाहरुख के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Link Copied!