📅 Thursday, November 13, 2025 🌡️ Live Updates

हेल्थ टिप्स: लिवर खराब होने से पहले देते हैं गंभीर चेतावनी, जानें क्या हैं ये 5 संकेत

लिवर ख़राब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर समय पर पता नहीं चल पाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आपको बिना देर किए शरीर के इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि हमारा शरीर और हाथ कभी-कभी इस बात का संकेत देते हैं कि हमारे शरीर में कुछ गलत हो रहा है। हाथ हमारे शरीर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला अंग है। कई बार हाथ हमारी आंतरिक सेहत की कहानी बयां कर देते हैं।
यदि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर त्वचा, रक्त परिसंचरण और हार्मोनल संतुलन पर पड़ता है। इससे हमारे हाथों में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे में आज इस लेख के जरिए हम आपको इन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी जानेंगे कि ये कैसे लिवर की स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: किडनी हेल्थ: शरीर का सुपरहीरो है किडनी, बिगड़ती जीवनशैली से बचें, जानें डिटॉक्स करने के आसान तरीके

हथेलियों पर खुजली या लालिमा

अगर आपको अचानक हथेलियों में खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह ‘पामर एरीथेमा’ का संकेत हो सकता है। जो कि लीवर खराब होने या लीवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है। इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नाखूनों का टूटना या पीला पड़ना

अगर आपके नाखून पीले पड़ रहे हैं या आसानी से टूट रहे हैं तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे पता चलता है कि आपके शरीर में विषैले पदार्थों का जमाव बढ़ रहा है। जिसे लिवर ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है।

उंगलियों में सूजन या दर्द

अगर उंगलियों में बार-बार सूजन या दर्द रहता है तो यह लिवर की कमजोरी या लिवर खराब होने का भी संकेत हो सकता है। हालांकि, कई लोग इसे सामान्य थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

टेरी के नाखून

ऐसे में नाखून का पूरा हिस्सा लगभग सफेद या फीका नजर आने लगता है। जबकि सिरा गहरे लाल-भूरे रंग का होता है। ऐसा नाखूनों में प्रोटीन की कमी और ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव के कारण होता है। जो लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर का संकेत हो सकता है।

ऐसे करें अपनी सुरक्षा

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां, ओट्स, फल, फाइबर, ग्रीन टी, हल्दी और नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। मसालेदार, तले हुए, प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे लीवर पर दबाव पड़ता है।
लिवर हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पूरे दिन में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और लिवर का काम आसान हो जाता है।
गिलोय, हल्दी, आंवला और एलोवेरा जूस लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में बहुत फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *